न्याय चौपाल, चंडीगढ़ इकाई की बैठक संपन्न
न्याय चौपाल, चंडीगढ़ इकाई द्वारा 9 जून, 2022 को सेवा भारती (सेवाधाम), चंडीगढ़ में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में न्याय चौपाल के राष्ट्रीय महासचिव श्री गोविन्द गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे, इसके साथ ही न्याय चौपाल, चंडीगढ़ इकाई के कोऑर्डिनेटर श्री सत्येन्द्र, श्री गौरव कंसल, श्री जंग बहादुर यादव, श्री जयप्रकाश, श्री राजेश कुमार पांडेय, श्री पुष्पेश कुमार, श्री श्याम लाल, श्री कुंदन एवं श्री संजीव लखनपाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस बैठक में प्रतिनिधियों ने जिन-जिन विवादों का समाधान किया है, उसका विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य रूप से इनमें वैवाहिक विवाद, पति-पत्नी के बीच मतभेद, घरेलू हिंसा एवं मोटर दुर्घटना के विवाद शामिल थे। न्याय चौपाल की पहल पर उपर्युक्त कुछ विवादों के समाधान हुए हैं एवं कुछ मामलों में समाधान की दिशा में आगे बढ़े हैं।
इस बैठक में यह तय हुआ कि टोली का विस्तार किया जाए एवं विवादों के समाधान में लैंगिक संवेदनशीलता की दृष्टि से महिला कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा जाए।
विदित हो कि न्याय चौपाल समस्याओं की तह में जाकर संवाद के आधार पर उसका समाधान ढ़ूढ़ने की पहल करता है। चौपाल की पहल पर छोटे-छोटे अनेक विवादों के समाधान हुए हैं।