न्याय चौपाल, चंडीगढ़ इकाई की बैठक संपन्न
न्याय चौपाल, चंडीगढ़ इकाई द्वारा 2 अक्टूबर, 2022 को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता न्याय चौपाल के राष्ट्रीय महासचिव श्री गोविन्द गोयल ने की। अपने वक्तव्य में श्री गोयल ने कहा कि न्याय चौपाल संगठन को और मजबूत किया जाए। सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए। जो लोग सामाजिक कार्य में रुचि लेते हैं उनको साथ में जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि छोटी—छोटी टोली बनाकर समाज के हर क्षेत्र में कार्य करें। जहां हो सके वहां कोर कमेटी के सदस्यों को साथ लेकर जाएं। शहर में जहां कॉलोनियां हैं वहां कार्य करें और न्याय चौपाल के माध्यम से विवादों को सुलझाएं।
इस बैठक में श्री सतिंदर सिंह ने एक विवाद के बारे में बताया, जिसका कि समाधान हो गया है। वहीं श्री कुंदन बैरवा ने एक विवाद के बारे में बताया, जिसका समाधान होना अभी बाकी है।